मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव सत्ती में “स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत शनिवार को शालाओं में “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रबुद्ध और सम्मानित व्यक्तियों को शाला मे बुलाकर बच्चों को प्रेरणा स्रोत के रूप में उनका वक्त भी सुनना था।

इसी अवसर पर एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला सत्ती द्वारा जनप्रतिनिधि चरण सिंह अहिरवार को आमंत्रित किया गया। साथ ही लव कुश स्व सहायता समूह जो एक सामाजिक कार्य करते हुए शाला निरंतर 12 वर्षों से भोजन भी वितरण कर रहा है समूह के अध्यक्ष श्रीमती प्रीति बाई सचिव और सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया जिन्होंने अपनी संघर्ष और प्रेरणा की कहानी सुनाते हुए बच्चों के सामने सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकार की प्रेरणाओं की प्रस्तुति भी दी। संपूर्ण कार्यक्रम साला प्रभारी मनोज कुमार बेदी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर पालक और शिक्षक विजय सिंह राजपूत खेमचंद मालवीय सौदान सिंह राजपूत राजेश कुमार जैन अतिथि शिक्षक श्रीमती नेहा अहिरवार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुल्ताना बी भी उपस्थित रही।