विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन
देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन
भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। धीरज सिंह राजपूत, श्री खुमान सिंह के पुत्र हैं तथा विनोद कुमार एवं प्रमोद सिंह के छोटे भाई हैं।
उनकी वापसी पर भूतपूर्व सैनिकों, परिजनों एवं मित्रों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने सैनिक के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
स्वागत कार्यक्रम में नरेश यादव,ताराचंद्र विश्वकर्मा,रविंद्र यादव, दिलीप साहू, बाबूलाल, हरनाम सिंह, महेश बघेल, छतर सिंह राजपूत, बलराम कुशवाह, टोटन राजपूत, राजा राजपूत सहित बड़ी संख्या में मित्रगण एवं परिजन मौजूद रहे।