शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
ग्राम बड़गवां में 2019 में हुई एक जघन्य हत्या के मामले में पिछले 7 वर्ष से फरार आरोपित राजा लोधी पिता दीनदयाल लोधी को पुलिस ने फरारी के चलते दमोह से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।
थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि सन 2019 में एक विवाद के चलते बड़गवां में एक व्यक्ति की जघन्य हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोपित राजा लोधी घटना के बाद से फरार था ।
पुलिस उसकी जगह-जगह तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना मिलने पर उसे दमोह से गिरफ्तार किया गया है।