Let’s travel together.

प्रवेशोत्सव ‘स्कूल चले हम’ के साथ शाला का शुभारंभ, विद्यार्थियों को साइकिल वितरण

0 2

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज तहसील के ग्राम पंचायत गढ़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ ‘प्रवेशोत्सव’ ‘स्कूल चले हम’ अभियान के अंतर्गत बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य भगवान सिंह खंगार, भगवान सिंह खंगार एवं समस्त स्टाफ तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी विद्यार्थियों को दिखाया गया।
विद्यालय में प्रवेश करते ही छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, समाजसेवी मोहन जाटव, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, रसीदपुर सरपंच भगवान सिंह लोधी, राजकुमार चौरसिया एवं गुड्डू पठान ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि,
“शिक्षा ही वह एकमात्र चाबी है जो आपके भविष्य के बंद दरवाजों को खोल सकती है। आज का दिन केवल स्कूल में प्रवेश का नहीं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

समारोह के दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। कक्षा 11वीं ‘बी’ के छात्र रेहान मंसूरी एवं कक्षा 9वीं ‘बी’ की छात्रा अजीवा खान को अपनी-अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इसके साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, साइकिलें एवं प्रगति पुस्तिकाएं (रिजल्ट) वितरित की गईं।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य भगवान सिंह खंगार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811