खेत में लगी आग देख रो पड़े किसान लाखों का नुकसान, विधायक डॉ चौधरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा पीड़ित किसानों से मिले
सी एल गौर रायसेन
जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर सांची मार्ग स्थित ग्राम आमा खनपुरा के खेतों में खड़ी फसल में आग लगने से लगभग 50 एकड़ से अधिक के खेत जलकर पूरी तरह से राख हो गई हैं, आगजनी इतनी खतरनाक थी कि किसान आग को बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे परंतु कई किसान हिम्मत बनाकर अपनी जान की परवाह न करते हुए हाथों में झाड़ियां लेकर आग बुझाने में जुट गए परन्तु काबू नहीं पाया जा सका जैसे तैसे आग बुझ पाई ।

इधर सूचना मिलते ही सांची विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने पीड़ित किसानों से मिलकर उन्हें हर संभव आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर मौजूद एसडीम मनीष शर्मा, तहसीलदार श्री माडले, आर आई, पटवारी आदि अधिकारियों को शीघ्र सर्वे कर सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।

सूचना मिलते ही रायसेन और सांची की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गईओर आग बुझाने की कोशिश की गई परंतु तब तककई किसानों के खेतों की गेहूं फसल जल चुकी थी । आगजनी से निपटने के लिए कई किसानों ने खेतो में चलाएं ट्रैक्टर ताकि आग को आगे बड़ने से रोका जा सके, कई खेतों को जलाकर आग ने लिया विकराल रूप ले लिया था।

गांव के पीड़ित किसानों किसानों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए किसानो ने कहा की बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली बंद करने का किया था अनुरोध। इसके बावजूद भी बिजली नहीं की गई बंद,बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग लगना बताया गया है।जिन किसानों के खेतों में खड़ी फसल आग में जली है उनमें किसान दीवान सिंह,अवतार सिंह,बदन सिंह,सुरेंद्र पटेल,रामबाबू पटेल,बहादुर सिंह,संदीप ठाकुर,अतर ठाकुर,गोलू ठाकुर,संजू ठाकुर और ओंकार सिंह सहित और भी कई किसानो के खेत जलना बताया गया है।