रायसेन। रायसेन जिला खनिज विभाग की टीम ने वित्तीय वर्ष 2825- 26 में मप्र शासन से मिले 30 करोड़ रुपए के लक्ष्य के विरुद्ध 30 करोड़ 25 लाख 61 हजार 857 रुपए की रिकॉर्ड राजस्व बसूली की हे। जो प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध 25 लाख 61 हजार 857 रुपए अधिक हे।इसके अलावा विभाग ने 277 मामलों में 3 करोड़ 20 लाख रुपए का राजस्व अवैध उत्खनन के विरुद्ध चलाई गई ठोस कार्यवाही अर्थदंड के रूप में अर्जित किया हे।
जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री अरुण विश्वकर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं उचित निर्देशन में मप्र शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में रायसेन जिले के लिये निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य 30.00 करोड़ के विरूद्ध 30,25,61,857/- रूपये की खनिज राजस्व वसूली कर खनिज राजस्व मद में जमा कराई गई। जो विगत वर्ष की राजस्व प्राप्ति से लगभग दस करोड रूपये अधिक है।
इसी प्रकार जिले में अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन/भंडारण के कुल 277 प्रकरण दर्ज किये जाकर इनके निराकरण उपरान्त लगभग राशि 3,20,10,683/- रूपये अर्थदण्ड के रूप में खनिज मद में जमा कराये गये है। ज्ञातव्य हो कि रायसेन जिले में खनिज राजस्व प्राप्ति के हिसाब से इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त राजस्व की राशि अभी तक सर्वाधिक रहा है जो प्रतिशत में 100.85 % राजस्व की वसूली है ’’