शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
आज गरीबों की रसोई महंगी होने से आमजन बहुत परेशान है। सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लग रही है। दूसरी ओर रसोई गैस की कीमत के साथ किल्लत बढ़ गई है।
साथ ही खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन भाजपा की केंद्रीय एवं राज्य सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम रही है।अब समय आ गया है कि महिलाओं को भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए उठ खड़े होना होगा।उक्त उद्गार जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवित्र कौर द्वारा बेगमगंज में महिला कांग्रेस से जुड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए गए।
उन्होंने कहा कि नाम मात्र की महिलाओं को लाडली बहना के नाम पर दी जाने वाली राशि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। उक्त राशि से एक सप्ताह की सब्जी का बजट भी नहीं हो पा रही है क्योंकि भाजपा की नीतियों के चलते खाद्य सामग्री के साथ सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं ।ऐसे में सबसे ज्यादा किचन संभालने वाली महिलाओं को ही परेशान होना पड़ रहा है । आमजन की महंगाई के कारण कमर टूट गई है ।
अब महिलाओं को डोर टू डोर महिलाओं से संपर्क करके भाजपा के खिलाफ वातावरण बनाना होगा और उद्योगपतियों की सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।उन्होंने ब्लॉक एवं पोलिंग स्तर पर महिला कांग्रेस कमेटी गठित करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाकर महिला नेत्रियों को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थी।
।