सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट जनाब शेख अलीम के मंगलवार को नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वार्ड क्रमांक 12 स्थित शिव साईं ढाबा के सामने मोहम्मद उमर ठेकेदार के प्रतिष्ठान “माज ग्रेनाइट पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अदिल सिद्दकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाडले भाई, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव राय, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरशद अंसारी, नेमी चंद रजक, राजकिशोर राजपूत, सुनील श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, मनोज पटेल, कामिल कुरैशी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने शेख अलीम का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनके नेतृत्व की सराहना की। इस मौके पर संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। स्वागत समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।