Let’s travel together.

गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल

0 26

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर साफ मौसम के बाद शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवा के चलते ही क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेतों में खड़ी फसलें तैयार हैं, ऐसे में तेज हवा और बारिश से नुकसान की आशंका बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले करीब 5 दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम के इस बदलाव को लेकर लोग सतर्क हैं, वहीं किसान अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |     शासकीय बम्होरी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811