Let’s travel together.

पंचायत में भ्रष्टाचार का ‘पारिवारिक खेल’: नियमों को ताक पर रखकर हो रहा सरकारी राशि का आहरण

0 64

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कामतोंनकाँसिया इन दिनों वित्तीय अनियमितताओं और रसूखदारों की मनमानी को लेकर सुर्खियों में है। ताज़ा मामला पंचायत में नियमों को दरकिनार कर वित्तीय प्रभार एक सहायक सचिव (GRS) को सौंपने और सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है।

नियमों की अनदेखी, ‘डिजिटल’ माध्यम से आहरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में अन्य पंचायत के सचिव को यहां का वित्तीय प्रभार सौंपने के आदेश जारी हुए थे, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने प्रभार ग्रहण नहीं किया। इसके बावजूद वर्तमान सचिव की मौजूदगी में, बिना किसी वैधानिक आदेश के सहायक सचिव (GRS) के डिजिटल सिग्नेचर (DSC) बनवा दिए गए।

आरोप है कि इसी डिजिटल प्रक्रिया का उपयोग कर पंचायत की विकास राशि का लगातार आहरण किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है।

पिता-पुत्री पर सांठगांठ के आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले के पीछे सहायक सचिव के पिता का प्रभाव है, जो सत्ताधारी दल से जुड़े एक प्रभावशाली नेता और पूर्व सरपंच रह चुके हैं। आरोपों के अनुसार, उन्होंने अपने पद और प्रभाव का उपयोग कर पुत्री की नियुक्ति कराई और अब अधिकारियों से कथित मिलीभगत कर पंचायत के बजट का मनमाना उपयोग किया जा रहा है।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
मामले की गंभीरता के बावजूद अब तक किसी ठोस कार्रवाई का अभाव प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो विकास कार्यों के लिए मिलने वाली राशि इसी तरह दुरुपयोग होती रहेगी।

इनका कहना है

आपके द्वारा मुझे जानकारी दी गई है!मैं मामले को दिखवाता हूं। जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि ऐसा कुछ पाया जाता है! तो संबंधितों पर कार्रवाई होगी।

निखलेश कटारे सी ओ जनपद पंचायत ओबेदुल्लागंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस, बिजली और ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का ज्ञापन     |     जैन समाज ने मनाई महावीर स्वामी की जयंती, जियो और जीने दो का दिया संदेश     |     भोपाल में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन     |     पंचम सरसंघचालक स्व. सुदर्शन जी की स्मृति में 17वें महोत्सव में सरफ़राज़ हसन के निर्देशन में वैचारिक नाटको का मंचन     |     पंचायत में भ्रष्टाचार का ‘पारिवारिक खेल’: नियमों को ताक पर रखकर हो रहा सरकारी राशि का आहरण     |     मंगल बाजार में धर्मसभा: डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू एकता और सेवा कार्यों का दिया संदेश     |     ऐतिहासिक नगरी कुँवरगढ़ के गौरवशाली इतिहास का होगा पुनरुद्धार; 31 मार्च से शुरू होगा तीन दिवसीय ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’     |     गैस और पेट्रोल की समस्या को लेकर कांग्रेस ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन     |     भगवान महावीर का जन्मोत्सव सांची में भारी धूमधाम एवम हर्षोल्लास से संपन्न     |     महावीर जयंती पर निकली श्री जी की शोभा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811