Let’s travel together.

अतिथि विद्वान आमंत्रण प्रक्रिया 2024-25 की फ़िर बढ़ी तारीख़,अतिथि विद्वान महासंघ ने जताई कड़ी आपत्ति

0 146

भोपाल।उच्च शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल के जारी पत्र क्रमांक 302/106/अति.वि/2024 के अनुसार अतिथि विद्वान आमंत्रण प्रक्रिया जो शुरू थी उसकी आज वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख़ थी लेकिन पोर्टल श्लो चलने के कारण आज फ़िर तारीख़ को बढ़ा दी गई है।जारी आयुक्त कार्यालय से पत्र के अनुसार नवीन पंजीयन एवं पूर्व से पंजीकृत आवेदकों को प्रोफाइल अद्यतन करना एवं दस्तावेज अपलोड करने की नई तारीख़ 07/11/2024 एक दिन बढ़ाई गई है तो वहीं अपलोड/नवीन अद्यतन दस्तावेज का अग्रणी महाविद्यलय द्वारा सत्यापन करने की नई तारीख़ 9/11/2024 तक किया जाएगा।जैसा की विदित हो कि उच्च शिक्षा विभाग वर्तमान में रिक्त पदों में अतिथि विद्वानों की भर्ती करने जा रहा है।वही स्थान्तरण हुए अतिथि विद्वानों की ज्वाइनिंग एवं रिक्त पदों को पोर्टल में दर्ज करने का भी निर्देश जारी किया गया है।
अतिथि विद्वान महासंघ ने जताई कड़ी आपत्ति
वहीं अतिथि विद्वान महासंघ ने आपत्ति जताई है।संघ के मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से अपनी जवानी,जिंदगी उच्च शिक्षा में ख़फ़ाने वाले अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित नहीं फ़िर से युवाओं को अतिथि बना रही है सरकार।डॉ पांडेय ने कहा कि पूर्व से कार्यरत अतिथि विद्वानों के बारे में निरंकुशता से बाहर निकले सरकार एवं संवेदनशीलता के साथ उन्ही रिक्त पदों में समायोजन करके भविष्य सुरक्षित करे।शोषणकारी अतिथि विद्वान व्यवस्था का विरोध हमेशा जारी रहेगा।
इनका कहना हे –
शासन प्रशासन की कार्यशैली ही समझ नही आ रही।योग्य अनुभवी अतिथि विद्वानों को बाहर नए को अंदर फिर इनको बाहर फिर नए को अंदर ये सब क्या है??।लंबे वर्ष से कार्य कर रहे अतिथि विद्वानों के बारे में सरकार को सोचना चाहिए।संवेदनशील होकर पॉलिसी बनाएं।
डॉ देवराज सिंह,अध्यक्ष अतिथि विद्वान महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811