मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली कंपनी द्वारा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। यह कदम खेतों में खड़ी तैयार फसलों को शॉर्ट सर्किट से होने वाले संभावित नुकसान से बचाने के लिए उठाया गया है।
हालांकि इस समय क्षेत्र में तेज गर्मी पड़ रही है कुछ लोग गर्मी के कारण परेशान भी हो रहे हैं लेकिन किसानों की मेहनत को ध्यान में रखते हुए तीन से चार घंटे की बिजली कटौती प्रारंभ हो गई है।
बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय किसानों की फसलें पककर तैयार हो चुकी हैं, ऐसे में बिजली लाइनों में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में प्रतिदिन 3 से 4 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसानों के हित में लिया गया है ताकि उनकी मेहनत की फसल को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। हालांकि कुछ ग्रामीणों को असुविधा जरूर हो रही है, लेकिन अधिकांश किसान इस पहल को सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी मान रहे हैं।
राकेश कुशवाहा, सुरेश साहू, रामनिवास मीणा, गोपाल मीणा, दिगपाल नायक, गुंडा नायक, हिम्मत सिंह नायक सहित
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह अस्थायी कटौती उनकी फसलों को सुरक्षित रखने में मददगार साबित होती है, तो यह कदम सराहनीय है।
तीन दिनों से लगातार दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा जमुनिया निनोद बरजोरपुर सरार कयामपुर संग्रामपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों बिजली कटौती की जा रही है जिससे गर्मी में आम नागरिक परेशान हो रहे हैं।
ओम प्रकाश साहू स्थानीय व्यापारी