Let’s travel together.

शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन

0 18

  सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय स्थित मुखर्जी नगर में स्वामी शिवोम तीर्थ दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर पर सप्तमी के शुभ अवसर पर माता रानी के दरबार में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी महा आरती का विशाल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म का लाभ उठाया।

महा आरती आयोजन के पश्चात माता रानी के दरबार में जलाए गए 251 ज्योति कलश के भी श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिए इसके पश्चात मंदिर पर महाप्रसादी का वितरण किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी महा आरती के आयोजन में भाग लेने के लिए पहुंचे थे ।

बता दें कि मुखर्जी नगर स्थित दुर्गा मंदिर रायसेन नगर के सभी मंदिरों में सबसे बड़ा मंदिर है जिसका शिखर 51 फीट ऊंचा है जो कि पूरे शहर में दूर-दूर से ही दिखाई देता है, सदगुरुदेव स्वामी शिवोम तीर्थ जी महाराज के आश्रम परिसर में दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर स्थापित है जहां माता रानी के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन आरती में भक्तों की भीड़ जुटती है, चैत्र नवरात्रि के चलते इस समय दुर्गा मंदिर पर प्रतिदिन भक्तों की भारी भीड़ हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811