Let’s travel together.

धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति

0 27

सुरेंद्र जैन धरसीवां

क्षेत्रीय विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ धरसीवां विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र के तीन गांवों को मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ की मंजूरी मिली है
धरसीवां विधानसभा के तीन प्रमुख ग्राम परसतराई, कुरूद और नगरगाँव के लिए गौरवपथ निर्माण की स्वीकृति हुई है विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि वह लंबे समय से इन क्षेत्रों में पक्की सड़कों और जल निकासी की सुविधा के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने शासन स्तर पर मजबूती से पहल करते हुए इन ग्रामों की आवश्यकता को प्राथमिकता से रखा। स्वीकृति मिलने के बाद अब इन गाँवों की मुख्य सड़कों का कायाकल्प होगा, जिससे ग्रामीणों को कीचड़ और धूल से मुक्ति मिलेगी।
मीडिया से चर्चा करते हुए इस उपलब्धि पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज का दिन हमारे धरसीवा परिवार के लिए बेहद खुशी और गर्व का दिन है। मुझे यह बताते हुए बहुत संतोष हो रहा है कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत हमारे विधानसभा के तीन महत्वपूर्ण ग्रामों— परसतराई, कुरुद और नगरगांव—के लिए गौरवपथ की स्वीकृति मिल गई है।धरसीवां विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के माध्यम से गाँवों के बुनियादी ढांचे को शहरी तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, और आने वाले समय में अन्य ग्रामों को भी ऐसी ही विकास योजनाओं से जोड़ा जाएगा। मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने हमारे प्रस्ताव पर मुहर लगाकर धरसीवा के विकास को गति दी। लेकिन सबसे बड़ा धन्यवाद मैं आप सबको देना चाहता हूँ। आप लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, यह उसी विश्वास की जीत है।जब मैं परसतराई, कुरुद और नगरगांव आता था, तो लोगों की आंखों में विकास की जो उम्मीद दिखती थी, वही मुझे सदन में मजबूती से अपनी बात रखने की प्रेरणा देती थी।अभी तो यह शुरुआत है! मेरा लक्ष्य है कि धरसीवा का हर गाँव शहर जैसी सुविधाओं से लैस हो। विकास की यह गाड़ी अब रुकने वाली नहीं है। हम मिलकर ‘नवा धरसीवा’ बनाएंगे।
गौरवपथ की स्वीकृति की सूचना मिलते ही ग्राम परसतराई, कुरूद और नगरगाँव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मांग की प्रतीक्षा थी, जिसे विधायक श्री शर्मा ने अपनी सक्रियता से साकार किया है।ग्रामवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस बड़ी सौगात के लिए विधायक अनुज शर्मा का सहृदय आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक जी ने चुनाव के दौरान जो विकास का वादा किया था, वे उसे धरातल पर उतार रहे हैं। गौरवपथ बनने से न केवल गाँव की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि आवागमन में भी सुगमता होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811