रूपेश मेहरा बरेली रायसेन
प्रदेश में 14 वर्ष की बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए HPV टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र सुपरवाइजर विनोद भार्गव, सीएचओ प्रगति कोलेकर, एएनएम ज्योति उईके और आशा सहयोगिनी अर्चना राजपूत, आशा कार्यकर्ता गीता मेहरा द्वारा गांव-गांव जाकर बालिकाओं को टीका लगाया जा रहा है तथा उनके परिवारों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह टीका बालिकाओं को आगे चलकर होने वाली गंभीर बीमारी Cervical Cancer से बचाने में सहायक माना जाता है।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 14 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं का पंजीकरण किया जा रहा है और स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। एएनएम द्वारा टीका लगाया जा रहा है, जबकि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर अभिभावकों को समझा रही हैं कि यह टीका सुरक्षित है और सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

अभियान के दौरान कई स्थानों पर जागरूकता बैठकें भी आयोजित की गईं, जिनमें माता-पिता को बताया गया कि समय पर टीकाकरण कराने से बालिकाओं का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है और भविष्य में गंभीर रोगों का खतरा कम हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्ष की बालिकाओं को अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं और इस अभियान को सफल बनाएं।
इनका कहना हे
सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ हेमंत यादव बताया है कि
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार यह अभियान बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।