रायसेन। शहर में माहेश्वरी समाज द्वारा लोक आस्था का महापर्व गणगौर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ कठिन उपवास रखकर शिव-पार्वती स्वरूप ईसर-गणगौर की विशेष पूजा-अर्चना की।
दोपहर बाद मुखर्जी नगर से माता गणगौर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं मंगल गीत गाती और नृत्य करती चल रही थीं। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिश्र तालाब पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। अंत में विधि-विधान और आरती के साथ तालाब के घाट पर गणगौर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।