Let’s travel together.

ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई

0 12

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में शनिवार को ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। ईद पर सामूहिक रूप से मिल-जुलकर इबादत की। दीवानगंज , अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा ,जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार,कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, सत्ती, बांसिया,टोला,मुस्काबाद, कालीटोर, पिपरई, निनोद, कुल्हाहड़िया, बालमपुर, देहरी, मुड़िया खेड़ा, भारतीपुर ,बेरखेड़ी चौराहा सहित आसपास गांव के कई मुसलमान भाइयों ने ईद की नमाज दीवानगंज के ईदगाह पर अदा कर एक दूसरे को बधाई दी।

दीवानगंज ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। ईदगाह में मुफ्ती मसरूर साहब ने सुबह करीब 8:15 बजे नमाज पढ़ाई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। नमाज के दौरान देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सड़कों और मोहल्लों में रौनक देखने को मिली। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे, जहां सेवईं और विभिन्न पारंपरिक पकवानों का आनंद लिया गया।

 

दीवानगंज ईदगाह पर इस बार खास नजारा देखने को मिला। त्योहार के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के लिए नाश्ता और सेवइयों की विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा, जिसने ईद के पर्व की खूबसूरती को और बढ़ा दिया।
सुबह से ही लोग नए-नए कपड़े पहनकर ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए पहुंचने लगे थे। इस मौके पर मुसलमान भाइयों ने ईदगाह में ईद-उल-फितर की सामूहिक नमाज अदा करते हुए खुदा का शुक्र अदा किया और देश के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर बच्चे, युवा, बुजुर्ग, सभी नए-नए कपड़े पहनकर दीवानगंज ईदगाह पर पहुंचे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811