सागर । आचार्य श्री विद्या- समय की दो धाराओं का मंगल मिलन गुरुवार को सुबह 8:30 बजे कटरा पुलिस चौकी के सामने हुआ।मुनि श्री प्रबोध सागर महाराज, सागर नगर के गौरव द्वय मुनि श्री शैलसागर महाराज, मुनि श्री अचलसागर महाराज ससंघ का नेहानगर जैन मंदिर से सुबह विहार कर सिविल लाइन,बस स्टैंड,परकोटा तीनबत्ती होकर बाहुबली कॉलोनी पहुंचे। नमकमंडी कटरा में मुनि श्री महासागर महाराज ससंघ और आर्यिका संघ ने तीन परिक्रमा लगाकर अगवानी की। मुनि संघ के प्रवचन हुए।
मुकेश जैन ढाना ने बताया कि मुनिसंघ के सानिध्य में 12 मार्च को बाहुबली कॉलोनी में आदिनाथ जयंती का भव्य आयोजन हो रहा है। सुबह 7 बजे से श्रीजी की विशाल शोभायात्रा बाहुबली कॉलोनी में निकलेगी सुबह 8 बजे से श्रीजी की शोभायात्रा राधा टॉकीज,वर्णी कॉलोनी, कीर्ति स्तंभ, कटरा जैन मंदिर, विजय टॉकीज, माता मढिया होकर वापस पहुंचेगी जहां पर श्री जी का अभिषेक शांति धारा होगी और मुनि संघ के प्रवचन होंगे। बाहुबली कॉलोनी मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी ने श्री जी की शोभायात्रा में सभी से शामिल होने की अपील की है