सी के पारे रायसेन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रायसेन जिले से 779 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को दोपहर 12 बजे बसों के माध्यम से भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां पहुंचने पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
शाम 4 बजे ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, जिसके बाद पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांची विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत द्वारा फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। इस दौरान मनोज बाथम उपसंचालक रायसेन एवं स्टाफ द्वारा अहम भूमिका रही श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

यात्रा के दौरान ट्रेन में परामर्शक, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा भी श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। भोजन, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे सभी श्रद्धालु सुरक्षित और सुखद यात्रा का अनुभव कर सकें। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।