मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, बालमपुर, देहरी, सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में रबी फसलों की कटाई का दौर शुरू हो गया है।
दीवानगंज, बरजोरपुर, बालमपुर, देहरी, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, मुस्काबाद और सत्ती बसिया सहित आसपास के गांवों में किसानों ने गेहूं और चने की फसल की कटाई प्रारंभ कर दी है।

इन दिनों सुबह से ही खेतों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। कई किसान मजदूरों की मदद से फसल काट रहे हैं, वहीं कई किसान हार्वेस्टर मशीन के माध्यम से तेजी से कटाई कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि इस बार फसल अच्छी हुई है, इसलिए समय पर कटाई कर अनाज को सुरक्षित रखने की तैयारी की जा रही है। खेतों में कटाई शुरू होने से गांवों में कृषि कार्यों की रौनक भी बढ़ गई है। आल्हा की मजदूरों की कमी के कारण ज्यादातर किसान हार्वेस्टर से ही अपनी फसलों की कटाई की व्यवस्था बना रहे हैं।
मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर रबी फसलों की खरीदी मार्च से शुरू हो रही है। गेहूं की खरीद 16 मार्च से शुरू होगी। सरसों और चना की खरीद 25 मार्च से शुरू होगी, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) किए जा रहे हैं।