सुरेंद्र जैन धरसीवां
अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के निर्देशन अनुसार तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के द्वारा विशेष विधिक साक्षात्कार शिविर का आयोजन रायपुर के रेलवे स्टेशन में शासकीय रेल पुलिस की महिला टीम व ग्राम अंचल में महिला समूह के सदस्यों के साथ आयोजित किया गया।
शिविर के माध्यम से पैरालीगल वालंटियर(अधिकार मित्र)श्रीमती लोमीन साहू व श्री सुप्रभात एवं टीम द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमे प्रमुख रूप से नालसा निशुल्क विधिक सहायता व सलाह तथा महिलाओ के अधिकार एवं शासन की योजनाओं की विभिन्न अधिकार के संबंध में जानकारी प्रदान की गई और समाज के कमजोर वर्गों एवं वंचित वर्गों को टोल फ्री नंबर 15100 के माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाइए गई।