सी के पारे भोपाल
मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बी.एस. चौहान के नेतृत्व में दिनांक 13 मार्च को प्रातः 11:00 बजे होटल ब्लू स्टार में महासंघ की महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है तथा सभी की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। बैठक में सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा, जिनमें संस्था के समस्त कर्मचारियों के वेतनमान संबंधी मुद्दा, 60 प्रतिशत कर्मचारियों के चयन से संबंधित विषय, शासन के आदेशों व निर्देशों का जिलों में सही पालन हो रहा है या नहीं इस पर चर्चा, शासन से प्राप्त राशि का कर्मचारियों को भुगतान हुआ या नहीं इसकी समीक्षा तथा खरीदी से प्राप्त कमीशन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। जिलों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं और सुझाव भी बैठक में रखेंगे, जिन पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. चौहान की दमदार और सक्रिय नेतृत्व क्षमता के कारण सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों की समस्याओं को शासन स्तर तक मजबूती से उठाया गया है। उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप पूर्व में कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय भी पारित हुए हैं, जिनमें कर्मचारियों के वेतन के लिए तीन लाख रुपये एवं तीन हजार रुपये की सहायता जैसे फैसले शामिल हैं। कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए चौहान लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी प्रदेश भर में सराहना की जा रही है। इस संबंध में महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत एवं जिला अध्यक्ष ज्योति चंद नामदेव ने जिले के संघ के समस्त पदाधिकारियों से अपील की है कि वे 13 मार्च को भोपाल पहुंचकर बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल हों और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक के समापन के पश्चात दोपहर 3:00 बजे से होली मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से आए पदाधिकारी एवं कर्मचारी आपसी सौहार्द के साथ होली की शुभकामनाएं देंगे।