शांति व्यवस्था में बाधक बनने वालो पर जारी रहेगी कार्यवाही
सुरेंद्र जैन धरसीवा
सिलतरा पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया ओर संदेहियों की तलाशी ली।लंबे समय के बाद होली पर्व के दौरान सांकरा में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने ओर भी सख्ती बढ़ाई है चारो चाकूबाजों को तत्काल गिरफ्तार कर जहां उनका जुलूस निकाला गया।

वही आम जन मानस चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने कार्यभार संभालने के बाद जिस तरह निगरानी बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही की थी उससे सांकरा के लोगो ने राहत की सांस ली थी लेकिन होली पर्व पर बेमतलब हुई चाकूबाजी की घटना के बाद बड़ा सवाल ये उठने लगा कि क्या यह सब चौकी प्रभारी को बदनाम कराने कोई साजिश थी ओर यदि साजिश थी तो किनकी क्या उनकी जिनका दाना पानी राजेंद्र सिंह कंवर के आने के बाद से बंद है खैर जो भी है लेकिन इस घटना के बाद पुलिस ने ओर भी सख्त रवैया अपनाया है अपराधियों को गिरफ्तार किया जुलूस निकाला ओर अब संदेहियों की तलाशी भी शुरू कर दी है ताकि ग्रामीण अमन चैन से रह सकें।

चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि रविवार गुरुवार सांकरा का साप्ताहिक बाजार रहता है और साप्ताहिक बाजार में उद्योगों के श्रमिक ग्रामीण सभी खरीदी करने आते हैं इसलिए संदेहियों की तलाशी का अभियान चलाया गया हालांकि इस दौरान किसी के पास कुछ मिला नहीं लेकिन पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप जरूर मचा है