सभी लोगों से सपरिवार ,मित्रों सहित शामिल होने की अपील
मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपु्र
ब्राम्हण समाज सेवा समिति अनूपपु्र द्वारा होली मिलन समारोह 8 मार्च रविवार को आयोजित किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष श्री रामप्रकाश द्विवेदी और महामंत्री एड श्री अनिल तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 मार्च रविवार को जिला मुख्यालय के वार्ड 13 स्थित आशीर्वाद मैरिज गार्डन मे शायं 4.30 से ब्राम्हण समाज सेवा समिति अनूपपु्र द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समाज के जिला स्तरीय होली मिलन समारोह मे अनूपपु्र, अमरकंटक, राजेन्द्रग्राम, जैतहरी, वेंकटनगर, चचाई, कोतमा, पसान, बिजुरी, डोला, बनगंवा, डूमरकछार सहित सभी जगह से समाज के लोगों से शामिल होने की अपील की गयी है।
समाज की एकजुटता, भाई- चारा, आपसी स्नेह ,संबंधों की मजबूती तथा परंपरागत सांस्कृतिक एकजुटता के लिये ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा ऐसे आयोजन समय- समय पर किये जाते हैं। लोगों से अपील की गयी है कि सपरिवार अपने मित्रो सहित होली मिलन समारोह मे अवश्य शामिल हों।