– एक के बाद एक नित नये गबन के मामले आ रहे सामने
– पुलिस ने एक अस्थाई कर्मी सहित बैंक के दो कर्मियों को भेजा जेल
– बैंक के अन्य जिम्मेदारों पर भी उठ रहे सवाल
सुरेंद्र जैन धरसीवां
चरोदा के आईडीबीआई बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपए गायब होने के नित नए मामले सामने आ रहे हैं अकोली के दीवान दंपती के आठ लाख सत्तर हजार गायब होने के मामला को जैसे ही स्थानीय पत्रकारों ने अखबारों में प्रकाशित कराया अन्य खाताधारक भी अपने अपने खाते चेक करने लगे ओर फिर दूसरा मामला सिलतरा के वर्मा दंपती का चालीस लाख गायब होने का सामने आ गया इन दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक अस्थाई बैंक कर्मी सहित दो बैंक कर्मियों को जेल भेज दिया लेकिन अभी नित नए खुलासे होने का सिलसिला थमा नहीं है शनिवार को चार अन्य आवेदन भी पुलिस थाना में पहुंचे जिनमें राशि गायब होने का जिक्र है लेकिन बड़ा सवाल ये कि क्या शाखा प्रबंधन ओर प्रबंधन की मिलीभगत के बिना खाताधारकों के खातों से लाखों रुपए गायब होना संभव है।
धरसीवा पुलिस ने ग्राहकों अर्थात खाताधारकों की राशि ग़बन करने वाले आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी दुर्गेश शर्मा को भी शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया इसके पूर्व शुक्रवार को पुलिस ने अस्थाई बैंक कर्मी राजा खूंटे को खाताधारक के चालीस लाख गबन के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है
राजा खूंटे ने किया चालीस लाख का गबन
पुलिस को नरेन्द्र वर्मा निवासी सिलतरारा ने बताया कि उसकी पत्नी मनीषा वर्मा का आई.डी.बी.आई. बैंक शाखा चरौदा में बैंक खाता है, जिनमें कुल 40 लाख रुपये (दोनों खातों में 20-20 लाख रुपये) जमा थे। उक्त राशि को फिक्स डिपॉजिट कराने के उद्देश्य से प्रार्थी आई.डी.बी.आई. बैंक शाखा चरौदा में कार्यरत बैंक कर्मचारी राजा खुंटे से मिला राजा खुंटे द्वारा आधार कार्ड, पैन कार्ड की छायाप्रति एवं फिक्स डिपॉजिट खोलने हेतु ब्लैंक चेक की आवश्यकता बताने पर प्रार्थी ने विश्वासवश दो ब्लैंक चेक में हस्ताक्षर कर उसे दे दिया। इसके पश्चात राजा खुंटे द्वारा फिक्स डिपॉजिट खाता खोलने की पावती भी प्रार्थी को दी गई प्रार्थी द्वारा वर्ष 2023 में विभिन्न तिथियों में स्वयं के खाते में कुल 20 लाख रुपये तथा अपनी पत्नी के खाते में कुल 20 लाख रुपये, इस प्रकार कुल 40 लाख रुपये राजा खुंटे को फिक्स डिपॉजिट हेतु आई.डी.बी.आई. बैंक शाखा चरौदा में उसकी पत्नी के समक्ष दिए गए दिनांक 02.03.2026 को प्रार्थी को निजी कार्य हेतु पैसों की आवश्यकता होने पर उसने राजा खुंटे को फोन कर फिक्स डिपॉजिट तोड़ने के लिए कहा, जिस पर राजा खुंटे ने बताया कि पैसों का हेरफेर हो गया है और राशि उपलब्ध नहीं है इस पर प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ बैंक जाकर जानकारी ली, जहां पता चला कि पूर्व में दिए गए ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर राजा खुंटे द्वारा खाते से कुल 40 लाख रुपये आहरित कर लिए गए हैं बैंक स्टेटमेंट के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि विभिन्न तिथियों में चेक के माध्यम से राजा खुंटे द्वारा 40 लाख रुपये निकाले गए हैं। इस प्रकार राजा खुंटे द्वारा षड्यंत्रपूर्वक प्रार्थी एवं उसकी पत्नी की जानकारी के बिना ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर राशि का गबन करते हुए धोखाधड़ी की गई
पुलिस ने नरेंद्र वर्मा ओर उनकी पत्नी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 124/26 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया
धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटना के संबंध में प्रार्थी नरेन्द्र वर्मा तथा उसकी पत्नी मनीषा वर्मा से विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत बैंक से संबंधित दस्तावेज, फिक्स डिपॉजिट पावती, बैंक स्टेटमेंट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सूक्ष्म अवलोकन एवं परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बैंक कर्मचारी राजा खुंटे द्वारा प्रार्थी से विश्वास में लेकर प्राप्त किए गए ब्लैंक चेक का दुरुपयोग करते हुए विभिन्न तिथियों में बैंक खाते से कुल 40 लाख रुपये की राशि आहरित की गई है। मामले में प्राप्त साक्ष्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी राजा खुंटे की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने तथा प्रकरण में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी राजा खुंटे को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई तथा प्रकरण की विवेचना जारी है

पुलिस ने राजा खूंटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
पहला मामला दीवान दंपती का आया
आईडीबीआई बैंक चरोदा से पहला मामला अकोली निवासी दीवान दंपती का सामने आया जब बीमारी में इलाज को दीवान दंपती राशि निकलने बैंक पहुंचा तो पता चला उनके खाते से आठ लाख सत्तर हजार रुपए गायब हैं इस मामले में जब कहीं उसकी सुनवाई नहीं हुई तो दीवान दंपती का पुत्र साइकिल से अकोली से रायपुर कलेक्टर ओर एसपी कार्यालय गया जहां आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई
अखबारों में खबर छोटे ही जागे अन्य खाताधारक
अकोली के दीवान दंपती के खाते से आठ लाख सत्तर हजार रुपए गायब होने का मामला स्थानीय पत्रकारों ने अखबारों में प्रकाशित कराया इसके बाद अन्य खाताधारक भी अपने अपने खाते चेक करने लगे ओर फिर नित नए खुलासे होने लगे शुक्रवार को नरेंद्र वर्मा ओर उनकी पत्नी के खाते से चालीस लाख गायब होने का मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को भी चार अन्य खाताधारकों ने पुलिस में आवेदन दिए हैं जिनकी जांच की जा रही है

बैंक कर्मी दुर्गेश शर्मा भी गिरफ्तार
धरसींवा क्षेत्रांतर्गत चरौदा स्थित आई.डी.बी.आई. बैंक शाखा में पदस्थ आरोपी बैंककर्मी राजा खुंटे के बाद शनिवार को बैंक कर्मी दुर्गेश शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया दरअसल आरोपी – राजा खुंटे पिता भक्तु राम खुंटे उम्र 35 साल निवासी ग्राम जुनवानी थाना पलारी जिला बलौदा बाजार। हाल पता – ग्राम महुआ चौक सिलयारी थाना धरसींवा रायपुर ओर बैंक कर्मी दुर्गेश शर्मा ऊर्फ सन्नी पिता मनहरण प्रसाद शर्मा उम्र 30 साल पता ग्राम टेंगाभाठा थाना बेरला जिला बेमेतरा ने अकोली निवासी दीवान दंपती के खाते से आठ लाख सत्तर हजार रुपए गबन किए है
बड़ा सवाल एसएमएस क्यों नहीं पहुंचा
लाखों रुपए खाताधारकों के खातों से निकल गए इस बीच बड़ा सवाल ये कि खाताधारकों के मोबाइल नंबर खातों से जुड़े है आखिर इतनी राशि निकलती गई ओर जिनके खातों से निकली उनके मोबाइल नंबरों पर उन्हें राशि निकलने के मेसेज क्यों नहीं पहुंचे उससे आईडीबीआई शाखा चरोदा का पूरा प्रबंधन ही संदेह के घेरे में है