कौशल शाक्या रायसेन
रायसेन। नगर के नीरज आर्ट ग्रुप के संचालक नीरज गेहलोद द्वारा भगवान शिव के स्वरूप में, व काली जी के स्वरूप में नृत्य किया गया था, जो की सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हाल ही में फिर एक बार उन्होंने श्री हिन्दू उत्सव समिति होली के ऐतिहासिक जुलूस में पुष्पा -2 फिल्म के पुष्पा भाऊ बने जो की सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहे हैं।
रायसेन शहर के अवंतिका कॉलोनी में रहने वाले नीरज गेहलोद (भोले) अपनी कला से सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। उनके द्वारा किए गए नृत्य से वह काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी इस कला से शहर में एक अलग पहचान बनाई है, वह काली जी, शिव जी, गौरीला व अन्य झांकियों के लिए देश भर में सभी कार्यक्रमों में अपनी झांकियों की प्रस्तुती देते हैं। शहर वासियों को गर्व है कि रायसेन के युवा नीरज गेहलोद अपनी अनोखी कला से अपने शहर रायसेन व जिले का नाम रोशन कर रहें है।