देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
वार्ड क्रमांक 11 कुंआ गांव निवासी नीरज सिंह राजपूत ने अपने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत सांची थाने में दर्ज कराई है।
दिए गए आवेदन के अनुसार उनकी हीरो होंडा कंपनी की काले रंग की मोटरसाइकिल रात में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर आसपास तलाश की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सका।पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।