सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसीवां पुलिस थाना में रविवार को पुलिस मितान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला सामिल हुए उन्होंने पुलिस मितान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में यदि स्कूली बच्चे अनुशासित जीवन जिएं तो उनके बिगड़ने की कोई संभावना नहीं होगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक गांव में स्कूली बच्चों के पालकों को ओर पुलिस मितान को चाहिए कि वह अपने अपने गांव में ऐसा माहौल तैयार करें कि स्कूली बच्चे अनुशासित जीवन जिएं सुबह स्कूल जाएं स्कूल से आकर थोड़ा समय खेलेकूद खेलें उसके बाद ग्रह कार्य जो स्कूल से मिला है वह करें शाम को छह बजे के बाद घर से फालतू न निकले बल्कि समय का सदुपयोग कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे थोड़ा बहुत समय घर में टी वी देखना है तो देखें इस तरह यदि अनुशासित जीवन जिएंगे तो बच्चे बिगड़ेंगे नहीं बल्कि पढ़ाई में अव्वल होकर परिवार ओर समाज व गांव का नाम रोशन करेंगे बच्चे ही देश का भविष्य हैं।

टी शर्ट ओर हेलमेड वितरित
पुलिस मितान सम्मेलन में धरसीवां टी आई राजेंद्र दीवान ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में 255 पुलिस मितान को टी शर्ट ओर हेलमेड भी वितरित किए
शांति समिति की बैठक
धरसीवा पुलिस थाना में सुबह पुलिस मितान सम्मेलन हुआ तो वही शाम को होली के पावन पर्व को शांति पूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें टी आई राजेंद्र दीवान ओर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने सभी से होली का पावन पर्व शांति वी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की