– शादियों और त्योहारो के चलते यात्री होंगे परेशान
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
म,प्र,शासन की नई परिवहन नीति के कारण प्राइवेट बस ऑपरेटरों में नाराजगी देखी जा रही है बस ऑपरेटरों ने नई परिवहन नीति का विरोध करते हुए जिला रायसेन कलेक्टर को मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से शासन को साथ दिवस का समय देते हुए कहा गया है कि इस अवधि में यदि मांगों को ना मानते हुए एक अप्रैल से नई नीति लागू की जाती है तो 350 बसों से अधिक के पहिए जाम करते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल करने पर मजबूर होंगे जिसकी जवाबदारी शासन की होगी। प्राइवेट बस एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी शर्मा ने बताया कि शासन की नई परिवहन नीति से छोटे-छोटे बस ऑपरेटर पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे क्योंकि नई परिवहन नीति से बस ऑपरेटरों के अधिकार समाप्त हो जाएंगे परिमिट जारी करने का अधिकार भी एजेंसियों के अधीन होगा जो सरासर ग़लत है।
इनका कहना हे
रायसेन विदिशा और बरेली चलने वाली महादेव बस ट्रेवल्स के संचालक कमल खिलवांनी कहते हैं डीज़ल, टोल टैक्स, टायर आदि महंगे होने के बाद भी किसी तरह बसों का संचालन हम लोगों के द्वारा किया जा रहा है अब शासन द्वारा नई परिवहन नीति थोपना हमारे अधिकारों को हनन है अब हमारे बस परिमिटो को ऐजेंसियों के माध्यम से हम को ही लीज पर दिया जायेगा और हमारे अधिकार हम से छिन जाएंगे हम शासन की नई परिवहन नीति का विरोध करने पर मजबूर हैं आखिर यह हमारे बर्षो से किए जा रहे बस संचालन का सवाल है।
– कमल खिलवांनी निजी बस ऑपरेटर