इंदौर। महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इन्दौर के द्वारा ४ दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम एम पी काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मध्य प्रदेश सरकार भोपाल के द्वारा उत्प्रेरित तथा प्रायोजित है।
कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस में क्विज कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के इवेंट इंचार्ज डॉ. शीतल भसीन तथा क्विज मास्टर डॉ. आनंद निघोजकर रहे। कार्यक्रम के रूपरेखा डॉ. लाल कुमार चंदेल के द्वारा दी गई।

क्विज प्रतियोगिता में ७० से अधिक प्रतिभागीयो ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे कुल ४ राउंड करवाए गए। जिसमें प्रथम राउंड मे गूगल फॉर्म के द्वारा स्क्रीनिंग करवाई गई। जिसके पश्चात दूसरे चरण में १० विद्यार्थियों का चयन किया गया,एवं २ विद्यार्थियों के समूह से ५ टीमे बनाई गई। इन ५ टीम के द्वारा ३ राउंड खेले गए। जिसमे पहला राउंड वैकल्पिक प्रश्नों के द्वारा, दूसरा ऑडियो विज़ुअल तथा तीसरा रेपिड फायर राउंड था । इसमें ३ टीम विजेता रही तथा २ टीम को सांत्वना पुरस्कार भेट किया गया। प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के अंतर्गत १५०० एवं १०००, ७०० एवं सांत्वना पुरस्कार के अंतर्गत ५०० रूपये की राशि प्रदान की गई।

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम एनवायरो टीम के विद्यार्थी अंश जैनतथा लक्की मंडलोई (बी. एस. सी प्रथम वर्ष)रहे। द्वितीय जेम टीम से युवराज सिंह (बी. एस. सी द्वितीय वर्ष)तथा माधवी सरकार (बी. एस. सी प्रथम वर्ष) रहे, तृतीय नीलू सिंह (बी. एस. सी द्वितीय वर्ष) तथा अनुराज परनोदिया (बी. एस. सी प्रथम वर्ष) एवं सांत्वना पुरस्कार जी गुंजन गौर, ज्योति राजपूत, अंतरा साहा एवं अमोल गोपाल को दिया गया।इस कार्यक्रम में कुल ७० से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉ. सुप्रिया बंडी, डॉ . संदीप कौर, प्रो. मोनिका गोस्वामी, प्रो. प्रतिभा जैन, प्रो. मोहिनी कलसेकर एवं प्रो. राजेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो . दीपांशु पाण्डेय एवं आभार प्रो. सीमा शिन्त्रे द्वारा किया गया।