विज्ञान मेले का द्वितीय दिवस:वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता तथा साइंस, टेक्नोलोजी एंड सस्टेनेबिलिटी,शेपिंग टूमोरो पर व्याख्यान का आयोजन
इंदौर।महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इन्दौर के द्वारा ४ दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नमध्य प्रदेश सरकार भोपाल के द्वारा उत्प्रेरित तथा प्रायोजित है ।कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता तथा साइंस, टेक्नोलोजी एंड सस्टेनेबिलिटी: शेपिंग टूमोरो पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ मे प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर, डॉ. रंजना गोस्वामी, श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय,इंदौर, डॉ रंजू यादव,ओरिएंटल यूनिवर्सिटी इंदौर, कार्यक्रम समन्वयक डॉ दीपक शर्मा, डॉ. शीतल भसीन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। अतिथि स्वागत डॉ. आनंद निघोजकर, अतिथि परिचय प्रो . दीपांशु पाण्डेय एवं प्रो. सीमा शिन्त्रे के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के रूपरेखा डॉ. लाल कुमार चंदेल के द्वारा दी गई।

डॉ. रंजना गोस्वामी के द्वारा साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर अपना व्याख्यान दिया। आपने बताया कि कैसे हम हमारे भविष्य को और बेहतर बना सकते है।
वर्किंग मॉडल कॉम्पिटिशन में २० से अधिक प्रतिभागीयो ने भाग लिया। जिसमें वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. रंजू यादव के द्वारा किया गया। वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार के अंतर्गत ३००० रूपये की राशि दी गई।

वर्किंग मॉडल में प्रथम अंतरा साहा, युवराज सिंह तथा अरुण कुमार(बी.एस. सी. द्वितीय वर्ष), द्वितीय माही शाह, अदिति पाटीदार एवं महक बाथम (बी. एस. सी. द्वितीय वर्ष) तथा तृतीय नीलू सिंह, आरती देवांगन, भूमी यादव एवं अक्सा खान (बी.एस.सी द्वितीय वर्ष) तथा दो सांत्वना पुरस्कार में प्रथम माही सिसोदिया, बी.ए. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय सांत्वना पुरस्कार तुषार शर्मा, बी.कॉम प्रथम वर्ष को दिए गए। श्रोताओं को भी पुरस्कृत किया गया। जिनमें तुषार मीणा, राजेंद्र पवार, अनुराज , निशि लोबानिया को दिया गया।इस कार्यक्रम में कुल १०० से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रो. प्रतिभा जैन, प्रो. मोहिनी कलसेकर, डॉ. दीप्ति सेठी, डॉ. सुप्रिया बंडी, डॉ. संदीप कौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मोनिका गोस्वामी एवं आभार डॉ. लाल कुमार चंदेल द्वारा किया गया।