-एक की मौत एक गंभीर भोपाल रिफर ,रविवार देर रात स्टेट हाईवे 44 पर
सिलवानी रायसेन। सिलवानी–भोपाल मार्ग में ग्राम जमुनिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान वार्ड नंबर 1, आमापानी कॉलोनी निवासी जितेंद्र लोधी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में रोहित आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक सिलवानी से सीहोर की और जा रहे थे। इसी दौरान देर रात ग्राम जमुनिया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र लोधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक जितेंद्र लोधी
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र में हादसे के बाद शोक का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।