– ट्रक चालक की मौत,चालक को जेसीबी मशीन से बाहर निकाला
बाड़ी रायसेन।रायसेन-नेशनल हाईवे 45 पर भीषण हादसा नागिन मोड़ के नीचे बाबा ढाबा के पास खड़े ट्रक में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौके पर मौत हो गई
नेशनल हाईवे 45 पर नागिन मोड़ के नीचे बाबा ढाबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा । सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर जा घुसा।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था और चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते वह सीधे खड़े ट्रक से टकरा गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में दबे चालक को जेसीबी मशीन से बाहर निकाला गया। वहीं ढाबों के सामने सड़क किनारे ट्रकों के खड़े रहने की समस्या भी लगातार हादसों को न्योता दे रही है। ढाबा संचालकों द्वारा पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण नेशनल हाईवे 45 पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।