Let’s travel together.

कलश यात्रा के साथ श्री राम अश्वमेघ यज्ञ एवं राम कथा का शुभारंभ

0 103

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गीदगढ़ गुफा मंदिर पर श्री रामादल शिव शक्ति गौ सेवा जन कल्याण समिति द्वारा श्री राम अश्वमेघ यज्ञ, नव कुंडात्मक यज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम दिवस भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। यात्रा डीजे, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर यज्ञ स्थल तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यज्ञ एवं राम कथा का आयोजन प्रतिदिन धार्मिक विधि-विधान के साथ किया जाएगा। राम कथा चंद्र मोहन तिवारी के मुख से रोज सुनाई जाएगी। 22 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811