पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर सैंकड़ो भक्तों ने किए दर्शन
सुरेंद्र जैन रायपुर
सोमवार की रात करीब नौ बजे माना विमानतल पहुंचने के बाद परम पूज्य डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के ननिहाल रायपुर के स्वर्ण भूमि में मंगल पदार्पण हुआ पुष्प वर्षा व गाजे बाजे के साथ स्वामी जी की यहां ऐतिहासिक अगवानी हुई

स्वामी जी के मंगल पदार्पण को लेकर स्वर्णभूमि को उनके स्वागत में मनोहारी ढंग से सजाया गया था जैसे ही स्वामी जी का काफिला स्वर्ण भूमि में प्रवेश किया पुष्प वर्षा से उनकी अगवानी हुई छत्तीसगढ़ विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल नितिन अग्रवाल के निवास परिसर में श्रद्धालुओं को स्वामी जी के दर्शनार्थ व्यवस्था की गई है

स्वामी जी जैसे ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के निवास स्थल पहुंचे तो चारों तरफ ॐ नमः शिवाय की ध्वनि गूंजने लगी
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल नितिन अग्रवाल सहित परिवार के सभी सदस्यों ने स्वामी जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।स्वामी जी जब धर्मसभा के मंच पर आसन ग्रहण किए तब सभी श्रद्धालुओं ने एक एक कर क्रम से दर्शन लाभ लिए तत्पश्चात स्वामी जी ने अपने अनमोल वचनों के माध्यम से सत्य सनातन धर्म की महिमा बताई