गायत्री मंदिर से निकली गई 108 कलश सर पर रखकर यात्रा, जगह-जगह फूल बरसाकर ग्रामीणों ने किया किया स्वागत
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम सेमरा में बड़े धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। 108 कलश रखकर छोटी-छोटी कन्याएं और महिलाएं, गांव के भक्तगण नंगे पैर ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस गायत्री मंदिर पहुंची। सेमरा में कलश यात्रा निकलने पर ग्राम की महिलाओं ने अपने घर आंगन को दीपावली की तरह सजाकर, उन पर रंगोली बनाकर कलश यात्रा का स्वागत और पुष्प वर्षा की।
सेमरा के गायत्री मंदिर में हर साल फरवरी के महीने में महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस मंदिर पर गायत्री महायज्ञ और मेला लगते हुए 68 वर्ष हो गए है इस मेले का दिनों दिन महत्व बढ़ता जा रहा है। यहां अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में विश्व कल्याणार्थ 9 कुंडली गायत्री महायज्ञ , किसान मेला एवं शिव पुराण कथा का आयोजन हो रहा है। जिसमें आसपास के 35 गांव के किसान इस मेले का फायदा उठा रहे हैं। साथ ही दीवानगंज मैं रविवार जो बाजार लगता है वह बाजार दो रविवार को सेमरा में गायत्री मंदिर के सामने लगेगा। इस मेले का समापन 16 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति और भंडारे के साथ पूर्ण होगा। मेला ग्राउंड में गायत्री मंदिर बना हुआ है जहां पर शिव पुराण कथा का आयोजन चल रहा है। शिव पुराण कथा लक्ष्मण शास्त्री द्वारा द्वारा सुनाई जा रही है।