सी एल गौर रायसेन
प्राचीन दुर्ग स्थित सोमेश्वर धाम शिव मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन खोलने को लेकर बाबा सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा एवं हिंदू संगठनों द्वारा पद यात्रा पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से 11:00 बजे निकली जाएगी ।इसके पश्चात जिला प्रशासन के अधिकारियों को शिव मंदिर के ताले खोलने एवं भक्तों के लिए नियमित दर्शन करने के लिए मंदिर को प्रतिदिन खोले जाने की मांग की जाएगी । उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बद्री प्रसाद पाराशर ने बताया कि किले के ऊपर शिव मंदिर को प्रतिदिन भक्तों के लिए खोला जाना चाहिए अभी तक सिर्फ महाशिवरात्रि पर ही मंदिर को खोला जाता है, जबकि यह हजारों सनातन धर्म प्रेमियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है शिव मंदिर को प्रतिदिन खोला जाना चाहिए ऐसी मांग हम जिला प्रशासन के अधिकारियों से करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए पाटन देव हनुमान मंदिर से पदयात्रा के माध्यम से रैली निकालकर भोपाल सागर तिराहे पर ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने समस्त सनातन धर्म प्रेमियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।