Let’s travel together.

जीतू जैगुआर बनी लेक सिटी फर्स्ट ईयर फिएस्ट ट्रायंगुलर सीरीज की विजेता

0 73

भोपाल। शहर के शुभम स्पोर्ट्स अरीना पर एसएलसी क्रिकेट क्लब के सौजन्य से आयोजित लेक सिटी फर्स्ट ईयर फिएस्ट ट्रायंगुलर क्रिकेट सीरीज का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल में जीतू जैगुआर की टीम ने अभि ब्लास्टर्स को 4 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में अभि ब्लास्टर्स द्वारा दिए गए 10 ओवर में 67 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीतू जैगुआर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान जितेन्द्र जैन की 33 रनों की संयमित पारी और उपकप्तान अंकुर जैन की 21 रनों की तेजतर्रार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने मात्र 7.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताबी जीत दर्ज की। इससे पूर्व एलिमिनेटर मुकाबले में जीतू जैगुआर ने रजत रैंजर्स को 9 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

टूर्नामेंट के समापन समारोह में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अंकुर जैन को मिला, जिन्होंने टूर्नामेंट में 68 रन बनाने के साथ 5 विकेट भी झटके। वहीं हाईएस्ट स्कोरर का खिताब शिवांश कक्कड़ ने 86 रनों के साथ अपने नाम किया। बेस्ट स्ट्राइकर का पुरस्कार संयुक्त रूप से अकिंचन वासू एवं अर्पित अन्नू को प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि एसएलसी क्रिकेट क्लब, भोपाल के श्रेष्ठ प्रोफेशनल्स का एक सक्रिय क्लब है, जो खेलों के साथ-साथ फिटनेस, सांस्कृतिक एवं उत्साहवर्धक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। क्लब से जुड़े दर्जनों सदस्य नियमित रूप से विभिन्न खेल आयोजनों में भाग लेते हैं। साथ ही, नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं मंच प्रदान करने की दिशा में भी क्लब निरंतर कार्य कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को दी सलाह, ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं     |     खजुराहो से सवाई माधोपुर रेलवे लाइन की मांग की उठी, सांसद ने रेल मंत्री से की मांग     |     बेगमगंज में नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान ,12 दुकानदारों पर हुई चालानी कार्रवाई     |     तुलसीपार 18 माह से अंधकार में , कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं हुई बिजली चालू,विद्यार्थियों ने खोला मोर्चा दिया ज्ञापन     |     केशव न्यास रायसेन के तत्वाधान में प्रमुख जन गोष्टी का हुआ आयोजन     |     सोमेश्वर धाम शिव मंदिर को प्रतिदिन खोलने को लेकर शनिवार को दिया जाएगा ज्ञापन     |     महासमुंद में ‘बजट युवा संवाद’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए धरसीवा विधायक अनुज शर्मा     |     मंडीदीप में फॉर्चून वेदांता कॉलोनी के रहवासियों का फूटा गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं के लिए मुख्य द्वार पर प्रदर्शन     |     जीतू जैगुआर बनी लेक सिटी फर्स्ट ईयर फिएस्ट ट्रायंगुलर सीरीज की विजेता     |     ‘वंदे मातरम्’ संपूर्ण गायन: कुछ व्यावहारिक सवाल…अजय बोकिल आलेख     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811