Let’s travel together.

संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर

0 25

– 250 में से 205 आवेदनों का मौके पर निराकरण

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली सेमरा पंचायत में सोमवार को शासन की “संकल्प से समाधान” योजना के तहत विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सांची नायब तहसीलदार ललित सक्सेना,ग्राम पंचायत सेमरा के सरपंच भानु लोधी उर्फ परसोत्तम लोधी, हल्का पटवारी सौरभ चौहान,सचिव लक्ष्मी नारायण शाक्य, सह सचिव मनोज लोधी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में कुल ढाई सौ (250) आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 205 आवेदनों का त्वरित निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शेष 45 आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, आवास, सड़क, पेंशन, राशन कार्ड एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें और मांगें रखीं।शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, सामाजिक न्याय, बिजली, जल संसाधन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मौके पर ही प्रमाण पत्र, पेंशन, नामांतरण, बिजली एवं पेयजल से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान किया गया।
ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मिलने से उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। अधिकारियों ने बताया कि लंबित आवेदनों का भी जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।
उल्लेखनीय है कि जनसामान्य को शासन की जन और हितग्राहीमूलक योजनाओं का सुगमता से लाभ उपलब्ध कराने और आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आमजन के आवेदनों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। अभी तक दीवानगंज पंचायत, अंबाडी पंचायत, नरखेड़ा पंचायत,गीदगढ़ पंचायत सहित एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में शिविर का आयोजन हो चुका है बची हुई शेष पंचायत का आगामी दिनों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत     |     संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर     |     बदलते दौर में खेती का नया ट्रेंड ,अब गेहूं और चना में भी बढ़ा कीटनाशकों का उपयोग     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, विभिन्न स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा     |     छात्रों के बीच दिखे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे सी एम डॉ मोहन यादव     |     जबलपुर में कार-बाइक भिड़ंत के बाद फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या     |     साधु के वेश में आए ठगों ने महिलाओं से की नगदी व मंगलसूत्र की ठगी     |     मानस की शैक्षिक प्रासंगिकता पर होगा व्याख्यान     |     सेवा भारती व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811