Let’s travel together.

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट : रामपाल सिंह

0 35

बम्होरी रायसेन।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह ने शनिवार को रायसेन जिले के नगर बम्होरी के सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रचार अभियान के अंतर्गत आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
श्री रामपाल सिंह ने कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं के लिए कौशल विकास, स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन, महिला हॉस्टल एवं रोजगार से जुड़ी योजनाएं उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाएंगी। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद टैक्स व्यवस्था में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। पहले टैक्स स्लैब अधिक होने के बावजूद राजस्व कम था, जबकि मोदी सरकार ने टैक्स स्लैब सरल कर ईमानदार टैक्स कल्चर विकसित किया, जिससे राजस्व भी बढ़ा और अर्थव्यवस्था मजबूत हुई।

पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह ने कहा कि भारत अब 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है और आने वाले वर्षों में यह दुनिया की सबसे मजबूत इकोनॉमी बनेगा। सरकार ने सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ कॉरिडोर, रेलवे कॉरिडोर और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देकर भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि बौद्ध सर्किट, रक्षा बजट में वृद्धि और हेल्थ टूरिज्म जैसे कदम भारत को पर्यटन और सुरक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएंगे। साथ ही खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। श्री रामपाल सिंह ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का मजबूत आधार है।

महिला संवाद कार्यक्रम में जिला मंत्री एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नगरिया, मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह पटेल, शिवपाल सिंह राजपूत, लक्ष्मण सिंह लोधी, किशोर सोनी, मिथुन लोधी, तेज सिंह ठाकुर, राम गोपाल साहू, एडवोकेट मोहनलाल सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही।

न्यूज सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811