Let’s travel together.

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, युवा, किसान और नारी सशक्तिकरण का रोडमैप

0 16

-मोदी सरकार का बजट राष्ट्र निर्माण की दिशा में मजबूत कदम : राज्यसभा सांसद माया नारोलिया

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रायसेन में शनिवार को केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, मीडिया विभाग से सीएल गौर, श्रीमती मंजू धीरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती वर्षा लोधी, भाजपा कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।
राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प का सशक्त दस्तावेज है। यह बजट केवल आर्थिक प्रावधान नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। कैंसर की 17 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क को शून्य या अत्यंत न्यून कर दिया गया है। मिडिल क्लास परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तर पर बायो फार्मा एवं आयुष केंद्रों की स्थापना के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

युवाओं के लिए शिक्षा से रोजगार का मजबूत सेतु

श्रीमती नारोलिया ने बताया कि बजट में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है। शिक्षा से रोजगार एवं उद्यम स्थायी समिति का गठन, 15 हजार माध्यमिक विद्यालयों एवं 500 महाविद्यालयों में एबीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना से युवाओं की रचनात्मकता को नया आयाम मिलेगा। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक सेवा क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना है।

नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की ठोस पहल

महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास की स्थापना हेतु लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने हेतु 1.5 लाख केयर सेवा प्रदाताओं और 1 लाख समृद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी पांच वर्षों में एक लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स को जोड़ने की योजना है।

किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती

श्रीमती नारोलिया ने कहा कि बजट 2026-27 में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान समृद्धि को सशक्त बनाने के लिए पशुपालन क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। आज पशुपालन किसानों की कुल आय में लगभग 16 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। इसके साथ ही 500 जलाशयों एवं अमृत सरोवरों को स्वीकृत कर मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूती देना ऐतिहासिक निर्णय है।

*-सेमीकंडक्टर, रक्षा और बायोफार्मा में बड़ा निवेश*

भारत के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को 22,500 करोड़ से बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, बायो फार्मा शक्ति योजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपए का आवंटन और तीन नई संस्थाओं की स्थापना भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाएगी। रक्षा एवं विमानन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
अंत में श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि इस बजट को राजनीति के चश्मे से नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण से देखना चाहिए। केंद्रीय बजट 2026-27 आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने सभी से इस बजट की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में सहभागी बनने का आह्वान किया।

न्यूज सोर्स- हरि साहू  जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811