प्रख्यात कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की भागवत कथा में उमड़ी हजारों श्रोताओं की भीड़, छोटा पड़ा पंडाल
श्री कृष्ण जन्म की खुशी में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन सहित हजारों श्रद्धालु खुशी से झूमे
सी एल गौर रायसेन
श्री ऋण मुक्तेश्वर महादेव जन कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा में को हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रख्यात कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की मधुर वाणी को सुनने के लिए पहुंचे। कथा पंडाल में जिधर देखो उधर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही थी, पंडाल कम पड़ने पर आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं को बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था जुटाई सात फरवरी तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति के सभी सदस्य पूरे जी जान के साथ सेवा में लगे हुए हैं।

श्रीमद् भागवत कथा के चलते कथावाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर आधारित संगीतमय भजन की प्रस्तुति की, इस दौरान हजारों श्रद्धालु खुशी के मारे झूम उठे, इतना ही नहीं कथा पंडाल में कथा सुनने के लिए पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन सहित हजारों श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस के उपलक्ष में पंडाल में जमकर नाचे और जन्म दिवस की खुशियां मनाई । जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म होता है वैसे ही पूरे पंडाल में हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जय कारों के साथ श्रद्धालु खुशी से झूम उठते है और कदमताल मिलाते हुए महाराज श्री के मधुर मीठी तान पर थिरकने के लिए मजबूर हो गए। महाराज विपिन बिहारी जी ने हजारों की तादात में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच कथा वाचन करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित मूल्यों को अपने मन के भीतर उतार कर इस मनुष्य जीवन का उद्धार करें। उन्होंने कहा कि आप भगवान श्री कृष्णा हो या श्री राम हो सच्चे मन से उनसे प्रेम करिए अवश्य ही वह आपकी सुनेंगे जिस प्रकार से भगवान श्री कृष्ण ने हजारों गोपियों के मन की बात सुनकर उनका उद्धार कर दिया था अगर आप भी भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र को अपने मन में उतरकर उनका भजन कीर्तन करेंगे तो आपका भी उद्धार हो जाएगा

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल
श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक लीला का बखान कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज द्वारा किया जा रहा था इसी दौरान जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म होता है तो हजारों श्रद्धालु खुशी से झूम उठते हैं इस मौके पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मंच पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के ऊपर फूल बरसाए, इस अवसर पर श्रद्धालुओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
श्री कृष्ण गौशाला पहुंचकर महाराज श्री ने गौ माता की पूजा कर उन्हें रोटियां खिलाई
श्रीमद् भागवत कथा के बाद पंडित विपिन बिहारी जी महाराज ब्यास गादी से सीधे उतरकर नरापुरा स्थित बायपास रोड के पास निर्मित श्री कृष्ण गौशाला पहुंचे जहां उन्होंने गौ माता की पूजा अर्चना कर उन्हें रोटियां खिलाई इसके साथ ही भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में पहुंचकर उनके दर्शन किए एवं गौशाला से लेकर भव्य मंदिर निर्माण के लिए महाराज श्री ने सराहना की। उन्होंने गौशाला का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं को भी देखा, उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं जिसने भी गौ माता की सेवा कर ली उसका जीवन सफल हो जाएगा। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, योगेश श्रीवास्तव, जीतू ठाकुर, दीपक रघुवंशी, देव विश्वकर्मा एवं कथा आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय स्थित अवंतिका कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा के चलते छठवें दिवस सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज द्वारा श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह के बारे में विस्तार के साथ उनके जीवन चरित्र के बारे में बताते हुए कहा कि जिस प्रकार से श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह में सद्भाव और प्रेम देखने को मिला इस प्रकार से हमें उनके जीवन चरित्र और कार्यशैली से प्रेरणा लेना चाहिए, मनुष्य को हमेशा बुरे कामों से दूर रहकर भगवान की भक्ति में कुछ समय अवश्य बिताना चाहिए जिससे इस मानव जीवन का कल्याण हो सके। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह से हमें सीख लेना चाहिए, परंतु आज के दौर में विवाह करने की परंपराएं कुछ अलग हो गई हैं लोग अपनी मनमर्जी से शादी विवाह कर रहे हैं जबकि विवाह हमारे धार्मिक ग्रंथो के बताएं अनुसार वैदिक परंपरा से करना चाहिए। इस प्रकार के विवाह से वर एवं बधू दोनों को ही सुख समृद्धि प्राप्त होती है। महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने जो लीलाएं हमें बताई हैं उन्हें आप अपने आचरण में उतारे, उन्होंने जब भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह के ऊपर आधारित मधुर संगीतमय भजन सुनाया तो पंडाल में हजारों की संख्या में बैठे श्रद्धालु उठकर नाचने के लिए विवश हो गए, पूरे पंडाल में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात ही भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी के विवाह की रसम हो रही है । मंच पर श्री कृष्ण और रुक्मणी के रूप में जिन स्वरूपों को बैठाया गया था उन्हें देखकर हजारों श्रद्धालु खुशी के मारे झूम उठे और उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं के बीच एक अलग ही खुशी दिखाई दे रही थी। भागवत कथा के दौरान श्री कृष्ण और रुक्मणी के भव्य स्वरूप को देखकर श्रोता भी आश्चर्यचकित रह गए और महाराज जी द्वारा संगीत में भजन प्रस्तुति को सुनकर श्रद्धालु खुशी से झूम उठे।आरती कुंज बिहारी की, गिरधर कृष्ण मुरारी की, इस प्रस्तुति पर श्रद्धालु हर्षित होने के साथ भावुक दिखाई दिए।

पंडाल के बाहर बैठकर भी श्रद्धालुओं ने सुनी भागवत कथा
श्रीमद् भागवत कथा के सुंदर आयोजन के चलते श्रद्धालुओं की इतनी ज्यादा भीड़ हो गई की पंडाल के तीनों तरफ श्रद्धालुओं ने बाहर बैठकर ही कथा का श्रवण किया कथा मंच से लेकर प्रवेश द्वार तक श्रद्धालुओं की हर तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी और कथा के दौरान जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। इस प्रकार का भक्तिमय माहौल पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा में देखने को मिला। उनकी कथा सुनने के लिए रायसेन जिले भर से एवं आसपास के दर्जनों ग्रामीण क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु आए हुए थे।
विशाल भंडारे के साथ होगा कथा का समापन
शनिवार को श्री ऋण मुक्तेश्वर महादेव जन कल्याण समिति के तत्वाधान में दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक महाराज श्री के श्री मुख से सुंदर कथा का वाचन किया जाएगा, इसके पश्चात महा आरती के बाद प्रसाद इत्यादि वितरण के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, मुख्य यजमान श्रीमती मुन्नी बाई लखन लाल विश्वकर्मा, योगेश श्रीवास्तव, देव विश्वकर्मा, विपेंद्र सिंह, दीनबंधु तिवारी,संजय रघुवंशी, महाराजसिंह,चंद्रशेखर राठौर,ब्रजेश ठाकुर सहित आयोजन समिति के सभी पदाधिकारीयो ने धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म से लाभ उठाने अपील की है।