Let’s travel together.

 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल

0 72

– एकता भोपाल बनी विजेता प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये प्रदान किया
– पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत बोले खेल से मिलता है स्वास्थ्य और जीवन अनुशासन

सिलवानी रायसेन । शिवाजी नवयुवक ग्रुप सिलवानी के तत्वाधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन बुधवार को हुआ। समापन अवसर पर आयोजित फाइनल मुकाबला टीवीएस ग्लोबल सिलवानी और एचएम एकता भोपाल के बीच खेला गया जिसमें एचएम एकता भोपाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला 7 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीवीएस ग्लोबल सिलवानी की टीम ने 7 ओवर में 7 विकेट खोकर 67 रन बनाए। जवाब में एचएम एकता भोपाल टीम ने मात्र 3 ओवर 2 गेंद में 68 रन बनाकर 10 विकेट से जीत दर्ज की।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि खेल भावना जीवन में अनुशासन और सकारात्मकता भी सिखाती है। उन्होंने कहा कि सिलवानी क्षेत्र के खिलाड़ी तहसील, जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी नाम रोशन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये आयोजन समिति द्वारा प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबले में अक्षय को मैन ऑफ द मैच, नरेंद्र लोधी को मैन ऑफ द सीरीज, अक्षय को बेस्ट बॉलर और केडी को बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया।
समापन अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811