Let’s travel together.

77वां गणतंत्र दिवस समारोह  धूमधाम से मनाया, मुख्य मंत्री के संदेश का हुआ वाचन

0 70

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

नगर बरेली के हाकी मैदान में देश का 77वां गणतंत्र दिवस समारोह वड़े ही धूम धाम से मनाया गया।नगर की सभी शैक्षणिक संस्थाओं एवं शासकीय कार्यालयों में आनवानशान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
नगर परिषद अध्यक्ष ने ली परेड की सलामी
नगरपरिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं एसडीएम संतोष मुद्गल के द्वारा तिरंगा फहराया गया एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।

समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय नृत्य व गायन प्रतियोगिताये रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।नगर के विलीनीकरण आन्दोलन में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का साल श्रीफल से सम्मान किया गया एवं नगर के पत्रकार गणों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल, शासकीय कन्या शाला,बात्सल्य हायर सेकंडरी स्कूल, माणिक लाल हायर सेकंडरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, एवं समस्त शालाओं के छात्र छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका,समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हर्षोल्लास , देशभक्ति एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस,सागर में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया झंडावंदन,परेड की सलामी ली     |     आर-सेटी), रायसेन में 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया     |     पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत की पहल से बम्होरी में तीन दिन से जारी आंदोलन समाप्त, बाजार पुनः खुला     |     77वां गणतंत्र दिवस समारोह  धूमधाम से मनाया, मुख्य मंत्री के संदेश का हुआ वाचन     |     जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर ध्वजारोहण     |     सतलापुर में कथित धर्मांतरण की कोशिश, पुलिसपहुंची, विहिप का हंगामा      |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर राजोद मंडल में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न , समरसता भोज का हुआ आयोजन     |     हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस     |     रायसेन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया     |     कोतवाली रायसेन पुलिस ने महज 24 घंटे में VIP कॉलोनी एवं भारत विहार कॉलोनी की चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811