Let’s travel together.

जब भाजपा की सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी,तो भोपाल नगर निगम के दो प्रत्याशी बदले

0 272

-वार्ड 40 से सट्टा किंग से मशहूर बाबू मस्तान की पत्नी मसर्रत, वार्ड 44 से कुख्यात बदमाश  भूपेंद्र चौहान उर्फ पिंकी भदौरिया के टिकिट बदले

भोपाल। टिकट वितरण को लेकर भाजपा में चले घमासान का अंत होता नजर नहीं आ रहा है। जल्‍दबाजी में भोपाल नगर निगम चुनाव हेतु टिकट वितरण में भाजपा से बड़ी चूक हो गई। पार्षद पद हेतु दो ऐसे उम्‍मीदवारों को भाजपा ने टिकट दे दिया जिनकी छवि आपराधिक है। इनके आपराधिक पृवृत्ति वाले कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अपनी किरकिरी होते देख भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने निर्णय में सुधार किया है। भोपाल के वार्ड 40 और 44 से उम्मीदवार बनाए गए दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ पुख्ता शिकायत मिली थी। लिहाजा उनके टिकट काट दिए गए हैं। हालांकि इन वार्डों पर नया उम्मीदवार कौन होगा इसका ऐलान प्रदेश अध्यक्ष ने नहीं किया। माना जा रहा है कि पार्टी ने बैक अप के तौर पर जिस प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराया होगा उसे बी फॉर्म दे दिया जाएगा। बता दें कि बीजेपी ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन भोपाल नगर निगम के 85 वार्ड के लिए 79 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसमें वार्ड 40 से सट्टा किंग से मशहूर बाबू मस्तान की पत्नी मसर्रत को पार्षद का उम्मीदवार बनाया गया था। जबकि वार्ड 44 से कुख्यात बदमाश  भूपेंद्र चौहान उर्फ पिंकी भदौरिया को उम्मीदवार बना दिया गया था। इन लोगों के आपराधिक प्रकरण में शामिल होने के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। बीजेपी की अपील समिति के सामने भी ये मामला आया था। उसके बाद टिकट काटने का फैसला किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811