Let’s travel together.

फ्लाइट के टाइम टेबल में बदलाव 26 जनवरी तक कई उड़ाने रद्द

0 24

सी के पारे 

भोपाल। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारीयों और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 26 जनवरी 2026 तक भोपाल की कुछ हवाई सेवाओं में अस्थाई रूप से बदलाव किया गया है। देश के प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो और एयर इंडिया में दिल्ली भोपाल रूट की अपनी कुछ दोपहर की उड़ानों को रद्द करने का निर्णय लिया है

इन उड़ानों के रद्द होने से खासकर उन यात्रियों को परेशानी हो सकती है, जो सरकारी काम, व्यवसाय या अन्य जरूरी कामों से दिल्ली की यात्रा करते हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में भी कमी नजर आ रही है।

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था अस्थाई रूप से की गई है, और 26 जनवरी के बाद उड़ानों का संचालन पुनः चालू हो जाएगा। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है।

एयरपोर्ट और एयरलाइंस प्रशासन में यात्रियों से अपील की है, कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांच अवश्य कर ले। जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई है उन्हें टिकट रिफंड या वैकल्पिक उड़ान का विकल्प दिया जा रहा है। यात्री एयरलाइंस की वेबसाइट, मोबाइल एप या कस्टमर केयर से संपर्क भी कर सकते हैं।

कुल मिलाकर 26 जनवरी तक भोपाल से दिल्ली की हवाई यात्रा करने वाली यात्रियों को असुविधा का सामना कर करना पड़ सकता है। हालांकि यह बदलाव अस्थाई है, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा गणतंत्र दिवस की गरिमा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

2026-01-21

From vivo Notes

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दहेज प्रताड़ना मामले में बंद महिला बंदी ने फांसी लगाकर दी जान     |     रायसेन जिले में शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की अनदेखी या उपकार..     |     ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811