Let’s travel together.

बेगमगंज में 26 जनवरी के मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

0 119

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

बेगमगंज में गणतंत्र दिवस समारोह जिला समारोह के समान गणतंत्र दिवस समारोह समिति के द्वारा मुख्य समारोह सार्वजनिक स्थल पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। जिसको लेकर समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं।जिनमें मार्चपास्ट ,पीटी प्रदर्शन , नाटक ,लघु नाटक , एकल नृत्य , सामूहिक नृत्य , नृत्य नाटिका , एकल एवं सामूहिक गान एवं विभिन्न विषय पर झांकी प्रदर्शन शामिल है।

मुख्य कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज तहसीलदार प्रमोद उइके एवं थानाप्रभारी राजीव उइके ने पीएमश्री शासकीय कन्या विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी का अवलोकन करते हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सिलेक्शन समिति ने मुख्य कार्यक्रम में शामिल किए जाने के लिए चयनित किया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय में चल रही परीक्षा का भी निरीक्षण किया ।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष सार्वजनिक मैदान पर 26 जनवरी के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जाती है।कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाता है।सभी प्रतियोगियों को प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार गणतंत्र दिवस समारोह समिति के द्वारा मुख्य अतिथि के माध्यम से दिए जाते हैं ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811