मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गीदगढ़ गुफा पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में गुरुवार को नववर्ष के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्त दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। लोगों ने भगवान से नए साल में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसरों में विशेष पूजा, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति व प्रशासन द्वारा उचित इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल नजर आया। गुफा मंदिर पर स्थित सिद्ध बाबा के दर्शन के लिए दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया,सहित आसपास कई गांवों के श्रद्धालु पहुंचे।