मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
गुरुवार को रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सांची जनपद के अंतर्गत आने वाले हलाली डेम के समीप स्थित बृजमोहन रामकली गौशाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गौवंश की संख्या, उनके चारा प्रबंधन, टीकाकरण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम रायसेन मनीष शर्मा, डेयरी एवं पशुपालन विभाग के उप संचालक तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।