रायसेन में धान के कम रेट मिलने से नाराज सैकड़ों किसानों ने भोपाल सागर तिराहे पर ट्रैक्टर ट्राली लगाकर 4 घंटे किया चक्का जाम
प्रशासन के आश्वासन के बाद वमुश्किल माने किसान, बोले धान का रेट कम होने से हम परेशान
सी एल गौर रायसेन
सोमवार को जिला मुख्यालय पर उस समय जाम की स्थिति निर्मित हो गई जब दशहरा मैदान में की जा रही धान फसल की नीलामी में₹4 हजार प्रति कुंटल के स्थान पर 3 हजार से ₹3200 कुंटल व्यापारियों द्वारा धान की खरीदी की जाने लगी ध्यान कम रेट पर खरीदने को लेकर किसान नाराज हो गए और उन्होंने नीलामी का बहिष्कार करते हुए अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर भोपाल सागर तरह पर 12:00 बजे दिन को चक्का जाम करना शुरू कर दिया आल्हा की सूचना मिलते ही अतिरिक्त कलेक्टर मनोज उपाध्याय, एसडीम मनीष शर्मा, एसडीओपी, प्रतिभा शर्मा,तहसीलदार मांडरेकर, थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चक्का जाम कर रहे किसानों को काफी समझाने की कोशिश की परंतु किसान अपनी मांग पर ही अड़े रहे बोले हमारी धान ₹ 4 हजार प्रति कुंतल खरीद जाना चाहिए तभी हम चक्का जाम समाप्त करेंगे, कई बार इस दौरान प्रशासन पुलिस और किसानों के बीच नौक झोंक हुई।

किसान मानने को तैयार नहीं हो रहे थे आखिरकार उन्होंने 12:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक 4 घंटे तक ट्रैक्टर ट्राली के साथ चक्का जाम कर दिया जैसे तैसे प्रशासन के अधिकारियों ने चक्का जाम कर रहे किसानों को उनकी समस्या शीघ्र हल करवाने का आश्वासन दिया और कहा कि चक्का जाम से आम जनता के लोग भी परेशान हो रहे हैं ऐसा मानकर चक्का जाम कर रहे किसानों ने प्रशासन के अधिकारियों का कहना मान लिया परंतु किसानों ने चेतावनी दी की अगर हमारी धन 4 हजार से कम रेट पर खरीदी जाएगी तो हम फिर से चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।अब देखना यह है कि शासन और प्रशासन खरीदी कर रही कंपनी के जिम्मेदारों से कहां तक धान खरीदी के रेट बड़वाने में सफल हो पाते हैं या फिर इसी प्रकार से धान के रैटों को लेकर किसान चक्का जाम करते रहेंगे। कुल मिलाकर सोमवार को भोपाल सागर एवं सांची मार्ग 4 घंटे तक किसानों के जाम के कारण बंद रहा। इस दौरान बस सेवा एवं अन्य आवागमन के साधन भी बुरी तरह से फंसे रहे बीच-बीच में मुश्किल से एंबुलेंस गाड़ी निकल पाई।इसके अलावा फोर व्हीलर टू व्हीलर एवं यहां तक की पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हुआ, इस प्रकार की स्थिति जिला मुख्यालय पर पहली बार इतने लंबे समय तक जाम की बनी जो कि पूरे नगर में आम लोगों के बीच चर्चा का विषय रही।